Back

Farewell Ceremony of Dr Seema Sharma

अलविदा कहना मुश्किल है, लेकिन जब बात रिटायरमेंट की हो तो यह गर्व का क्षण होता है क्योंकि यह प्रतीक है आपकी सफल सेवा अवधि के पूर्ण होने का।

एम. जी. डी. गर्ल्स स्कूल में संस्कृत की वरिष्ठ अध्यापिका डॉ. सीमा शर्मा को अपना सफल कार्यकाल पूर्ण करने पर भावभीनी विदाई दी गई। इस भावपूर्ण समारोह में उनके सहकर्मियों ने डॉ. सीमा शर्मा के सराहनीय कार्यों और प्रेरक व्यक्तित्व के बारे में बताते हुए उनके सहयोग के लिए कृतज्ञता व्यक्त की। प्राचार्या अर्चना एस. मनकोटिया, प्रशासनिक अधिकारी कर्नल एस. एस. साँगवान 'सेना मेडल बार' एवं हिंदी विभागाध्यक्षा डॉ. रत्ना शर्मा ने उनकी उत्साहपूर्ण कार्यशैली और नवाचारों के बारे में बताते हुए कहा कि उनका जाना एक अपूरणीय रिक्ति है जिसे भर पाना असंभव है। हिंदी विभाग की अध्यापिकाओं ने गीतों की सरगम से उनके प्रति अपना स्नेह प्रदर्शित किया।

उनके कार्यकाल की स्मृतियों को दर्शाते वीडियो ने सभी को भावरंजित कर दिया। अंत में डॉ. सीमा शर्मा ने अपने अनुभवों को साझा कर, विद्यालय परिवार के सदस्यों के प्रति धन्यवाद अर्पित किया। विद्यालय के सपोर्ट स्टाफ ने भी माल्यार्पण कर उनको भावपूर्ण विदाई दी।