Back

Vijayadashami and language festival was celebrated by the Hindi department of MGD Girls' School

महारानी गायत्री देवी गर्ल्स स्कूल जयपुर में 9 अक्टूबर को हिंदी विभाग द्वारा विजयादशमी एवं भाषा उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्ज्वलन, राम स्तुति एवं गणेश वंदना द्वारा किया गया। छात्राओं ने इस उत्सव में विभिन्न गतिविधियों का प्रदर्शन किया। श्लोक, संस्कृत प्रार्थना, कविता वाचन, दोहा गायन एवं अभिनय द्वारा देवभाषा संस्कृत एवं राजभाषा हिंदी के प्रति सम्मान अभिव्यक्त किया गया। नवरात्रि के पर्व के उपलक्ष्य में महिषासुरमर्दिनि गायन-नृत्य एवं गरबा नृत्य भी प्रस्तुत किया गया। अंत में राम-रावण संवाद एवं युद्ध ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। हिंदी विभागाध्यक्षा डॉ. रत्ना शर्मा ने स्वरचित कविता "नवदुर्गा आह्वान" के माध्यम से महिला सशक्तीकरण का संदेश दिया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्राचार्या, श्रीमती अर्चना एस. मनकोटिया जी ने छात्राओं को राजभाषा हिंदी पर गर्व करने, अपने अंदर की बुराइयों से लड़ने एवं एक दूसरे का सहयोग करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी कर्नल एस. एस. साँगवान , उप-प्राचार्या श्रीमती प्रमेंद्र खंगारुत एवं एक्टीविटी कॉर्डिनेटर डॉ सोनिया आहुजा भी उपस्थित थे।